होम Healthy Lifestyle रोज बादाम मिलाकर पिएं दूध, होंगे ये फायदे

रोज बादाम मिलाकर पिएं दूध, होंगे ये फायदे

Author

Date

Category

Updated On दूध पीना हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है, लेकिन अगर दूध में बादाम डालकर पीया जाए तो बॉडी को डाबल फायदा मिलता है। प्रतिदिन दूध में बादाम मिलाकर पीने से कई बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। हम आपको ऐसे ही दूध में बादाम मिलाकर पीने के 6 फायदों के बारे में बता रहें हैं।

1. BP कंट्रोल

16649513_1412842065413220_2643893182899605919_n

बादाम के दूध में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है, इसलिए यह हार्ट को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए बहुत मददगार होता है। एक शोध के अनुसार, बादाम का सेवन कोरोनरी हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में बहुत अच्छा होता है, जो एलडीएल या नुकसानदेह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं और कई कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों के लिए जाना जाता है। बादाम के दूध में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण कई बीमारियों को दूर करने के मदद कर सकते है।

2. ज्वॉइंट पेन

16711820_1412842115413215_6981445199478135293_nअगर आप फोर्टिफाइड बादाम दूध का सेवन करते हैं, तो इससे आपको काफी मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो आपकी हडि्डयों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप इसका व डेयरी प्रोडेक्ट का सेवन नहीं करते है, तो इसकी वजह से शरीर में कैल्शियम की कमी होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है। साथ ही बादाम के दूध में कैल्शियम के साथ विटामिन डी भी मिलता है, जो शरीर में पोषक तत्वों के अब्जार्बशन में सहायक होता है। इसके चलते बादाम का दूध आर्थराइटिस, हडि्डयों की बीमारी व दांतों की भी बीमारियों से रक्षा करता है। साथ ही यह ज्वॉइंट पेन को दूर करने में मदद करता है।

3. हेल्दी आँखों

अगर आप आंखों की समस्या से परेशान हैं, तो बादाम का दूध आपके लिए एक कारगर औषधि के रूप में काम कर सकता है। जैसे बादाम के सेवन से आंखों की परेशानी को दूर किया जाता सकता है, वैसे ही बादाम के दूध का सेवन भी आपकी आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें राइबोफ्लेविन के साथ ही विटामिन-ए और विटमिन-डी की मात्रा पाई जाती है। राइबोफ्लेविन मोतियाबिंद जैसी आंखों की समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन-डी और विटामिन-ई आंखों की कई समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे कि कम दिखाई देना या फिर एक ही वस्तु के दो प्रतिबिम्ब दिखाई देना।

16729151_1412842072079886_3443065154628077099_nबादाम के दूध में कई तरह के विटामिन मौजूद होते हैं। इनमें से एक है, विटामिन ए आंखों के लिए आवश्यक होता है। आज के दौर में कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टैबलेट का उपयोग आम जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। इनके लगातार उपयोग करने से आँखों की रोशनी काफी हद तक प्रभावित होती है। इस स्थिति में विटामिन ए का सेवन बढ़ाना बेहद फायदेमंद हो सकता है, जो बादाम के दूध में बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है।

इसे भी पढ़े: भूलकर भी न आजमाएं ये 8 घरेलू नुस्खे, हो सकता है नुकसान

4. वज़न

16730250_1412842068746553_3015629910499519320_n

नियमित रूप से एक कप बादाम का दूध पीने से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है, क्योंकि एक कप बादाम का दूध पीने से हमारी शरीर को सिर्फ 30 कैलोरी की प्राप्ति होती है, जब की अगर आप फुल फैट मिल्क पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को 146 कैलोरीज़ और 86 कैलोरीज़ स्किम्ड मिल्क में मिलती है। इसलिए अगर आप बादाम का दूध पीते है, तो इससे आपका वजन तेजी के साथ कम होने लगता है। बादाम के दूध में विटामिन D और विटामिन E प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इस तरह बादाम के दूध का सेवन करके आप मौसमी बीमारियों से खुद की रक्षा आसानी से कर पाते हैं।

5. मसल्स

16807433_1412842168746543_8348315393062446065_nमजबूत मसल्स के लिए भी बादाम का दूध बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप जिम जाते हैं या फिर मांसपेशियों की कमजोरी से परेशान हैं, तो बादाम का दूध आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। बादाम के दूध में मांसपेशियों को बनाने और उन्हें मजबूती प्रदान करने वाले प्रोटीन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के साथ ही सहनशक्ति को बढ़ावा देने का काम करते हैं। वहीं, मैग्नीशियम मांसपेशियों की कार्य प्रणाली में सुधार कर ज्यादा देर तक कार्य करने की क्षमता प्रदान करते हैं।

6. स्किन

16807451_1412842152079878_9145464839447391521_n

बादाम का दूध त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसमें खास तौर से विटामिन-डी और विटामिन-ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन-डी त्वचा को यूवी सुरक्षा देने के साथ-साथ हानिकारक बैक्टीरिया से भी बचाता है। वहीं विटामिन-ई लिपिड पेरोक्सीडेशन (त्वचा की कोशिकाओं की क्षति की एक वजह) के प्रभावों से बचाने के लिए त्वचा को एक सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। कोलेजन क्रॉस लिंकिंग और लिपिड पेरोक्सीडेशन के प्रभाव में आने पर त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां पड़नी शुरू हो जाती हैं। विटामिन-ई इनके प्रभावों को दूर कर त्वचा को फिर से आकर्षक बनाने में मदद करता है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: 7 दिन में बढ़ेगा स्टेमिना, इस बीज को दूध में मिलाकर पिएं 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...