होम Kids' Health बारिश में सिर्फ डियो नहीं, ये 10 घरेलू उपाय भी बॉडी की...

बारिश में सिर्फ डियो नहीं, ये 10 घरेलू उपाय भी बॉडी की बदबू करेंगे दूर

Author

Date

Category

Updated On अक्सर बारिश के मौसम में लोगों के शरीर से बदबू आने लगती है, जो कभी-कभी उन्हें दूसरे लोगों के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर कर देती है। बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मदद कर सकते हैं।

1. नींबू का रस

home_remedies_for_body_od12

नींबू हमारे शरीर की बदबू को खत्म करने में भी बहुत कारगर है। नींबू हमारी त्वचा के पीएच स्तर को नियंत्रित करता है। शरीर के जिन हिस्सों में हम नींबू के रस का इस्तेमाल करते हैं, वहां बैक्टीरिया जल्दी नहीं पनप पाते हैं। नींबू को कॉटन की मदद से अपने शरीर के उन बदबू वाले हिस्सों पर लगाएं और खासकर अंडरआर्म में नींबू के एक टुकड़े को लेकर हल्के हल्के हाथ से रगड़ें। इससे पसीने की बदबू आपसे कोसो दूर हो जायेगी। नहाने से 10 मिनट पहले नींबू का रस शरीर पर लगाएं।

2. बेकिंग सोडा

home_remedies_for_body_od10

बेकिंग सोडा आपको पसीने की बदबू से छुटकारा दिलाने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। यह न केवल पसीने को अवशोषित करता है, बल्कि बैक्टीरिया को भी मारता है। बैक्टीरिया पसीने की बदबू का मुख्य कारण होते हैं। एक चम्मच बेकिंग सोडा में ताजा नींबू का रस मिलाएं, फिर इसे बदबू वाले स्थान पर लगाएँ और इस रस को 5 मिनट के बाद धो लें।

3. एप्पल साइडर विनेगर  

home_remedies_for_body_od11

आप अपने नहाने के पानी में एक कप सेब का सिरका डालें, फिर उसी पानी से नहाएं। अगर आप इस पानी से स्नान नहीं करना चाहते हैं, तो कॉटन के एक टुकड़े पर सेब साइडर के सिरके को डालें और इस सिरके को कांख और पैरों आदि जगह पर लगाएं। कुछ देर रुकने के बाद साफ पानी से नहा लें।

4. मसूर की दाल

home_remedies_for_body_od14

मसूर की दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर में नींबू के रस मिलकर इसका पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट का अपने शरीर पर लगाएं। जब यह पेस्ट सूख जाए तो नहा लें।

5. टमाटर का रस

home_remedies_for_body_od16

टमाटर में एंटी-सेप्टिक गुण बहुत अधिक मात्रा में पाये जाते हैं। पसीने की बदबू के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को खत्म करने में टमाटर बहुत कारगर है। अपने शरीर की दुर्गंध को दूर करने के लिए आपको को नहाने के पानी में 2 चम्मच टमाटर का रस मिलाकर स्नान करना चाहिए। टमाटर के रस को प्रतिदिन दो या तीन बार पीने से त्वचा स्वस्थ रहती है और शरीर से किसी भी तरह की बदबू भी नहीं आती है।

6. गेहूं के जवारे

home_remedies_for_body_od17

शरीर की बदबू को दूर करने के लिए गेहूँ के ज्वारे का रस बहुत प्रभावी माना जाता है। व्हीटग्रास में क्लोरोफिल होता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे सुबह खाली पेट पिएं इससे शरीर स्वस्थ और जवान बना रहता है और शरीर से किसी भी प्रकार की दुर्गंध नहीं आती है।

7. फिटकरी

home_remedies_for_body_od18

फिटकरी में भी एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है। फिटकरी हमारे शरीर से दुर्गंध को दूर करने में सहयोग प्रदान करती है। इसलिए नहाने के पानी में एक चुटकी फिटकरी पाउडर को मिला लें, इससे हमारे शरीर से पसीना कम निकलता है और शरीर से बदबू नहीं आती है। लेकिन ध्यान रखें कि नहाने के पानी में फिटकरी की मात्रा ज्यादा न हो अन्यथा हमारी त्वचा रूखी हो सकती है।

8. कपूर का तेल

home_remedies_for_body_od19

कपूर आपके स्वेट ग्रंथि पर हानिकारक असर डाले बिना पसीने की दुर्गंध को रोकता है। आप अपने अंडर आर्म में कपूर को रगड़ सकते हैं। इसके अलावा आप नहाने के पानी में एक चम्मच कपूर का तेल डालकर नहा भी सकते हैं।

9. शलजम

home_remedies_for_body_od15

शलजम का रस आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है और शरीर की दुर्गंध को दूर करने में मदद भी करता है। शलजम का रस स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नहाने के कुछ समय पहले अपनी बॉडी पर शलजम के रस को लगाएं और 15 मिनट के बाद नहा लें।

10. चंदन

home_remedies_for_body_od13

जिन लोगों को पसीना ज्यादा आता है या जिनके शरीर से बहुत तेज पसीने की बदबू आती है, उन्हें हफ्ते में कम से कम 2 बार नहाने से पहले चंदन के पेस्ट को अपने शरीर पर लगाना चाहिए। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा साफ हो जाती है और शरीर के बंद रोम छिद्र भी खुल जाते हैं। इस वजह से पसीना कम निकलता है और पसीने से आने वाली बदबू कम हो जाती है।

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...