होम Healthy Lifestyle पीरियड्स में खाए ये 9 फूड्स, कम होगा दर्द

पीरियड्स में खाए ये 9 फूड्स, कम होगा दर्द

Author

Date

Category

Updated On पीरियड्स का दर्द हर महिला के लिए बहुत पीड़ादायक होता है। पीरियड्स में न केवल पेट में दर्द रहता है, बल्क‍ि पैर और पीठ में भी दर्द बना रहता है। आजकल की अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल का असर महिलाओं के पीरियड्स पर भी पड़ता है, पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए ये 9 फूड्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

1. तुलसी

पीरियड्स में दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हो। यह बहुत अच्छा विकल्प है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले हर्बस और कैफीक एसिड (Caffeic acid) में एनाल्जेसिक यानि दर्द को खत्म करने के गुण होते हैं। इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व कमजोरी से राहत दिलाने में भी मदद करते हैं। पीरियड्स में दर्द के समय आप चाहे तो एक कप पानी में तुलसी की 6-7 पत्तियां डाल लें। इसके बाद इसे पानी को उबाल लें और ठंडा होने पर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें। पीरियड्स के दौरान दिन में दो-तीन बार सेवन करने से पेट दर्द और पीरियड्स क्रैम्स की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

2. ग्रीन वेजीटेबल्स

पीरियड्स के दौरान शरीर में आयरन और विटामिन्स की कमी होने लगती है। अगर समय पर इन तत्वों की पूर्ति नहीं की जाए तो अगली बार माहवारी होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर मुमकिन हो तो आप अपनी डायट में आयरन से भरपूर पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ा दें। आपको पालक, मेथी, ब्रोकली, पत्तागोभी, कद्दू के बीज जैसी चीज़ों का सेवन करना चाहिए। ये चीजें आपके शरीर में कमजोरी और खून की कमी को दूर करते हैं।

3. पपीता 

पीरियड्स में पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए पपीता बहुत फायदेमंद है। इस फल में आयरन, विटामिन-ए, केरोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप इस फल का सेवन कर सकती हैं। कई बार ब्लड का फ्लो ठीक तरह से नहीं हो पाने के कारण भी पेट में दर्द होने लगता है। पपीता इस फ्लो को ठीक करने में भी मदद करता है। जिससे दर्द और कमजोरी में राहत मिलती है। साथ ही ये डाइजेशन भी ठीक करता है।

इसे भी पढ़े: अगर आप पीरियड्स में पेन किलर लेती हैं तो ये 3 बातें जरूर जानें 

4. केला

केले में विटामिन-बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम के अलावा मेलाटोनिन जैसे मिनिरल्स होते हैं, जो पीडियड्स के दौरान होने वाली ब्लोटिंग और ऐंठन के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही पीरियड्स के दौरान केला खाने से मूड भी सही बना रहता है और एनर्जी भी। इसके अलावा केले का सेवन हेल्थ को ओर भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।

5. दही

पीरियड्स के दौरान हो रहे दर्द को कम करने के लिए दही का उपयोग बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। दही में कैल्शियम कैल्शियम होता है। जो पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी को दूर करने में हेल्प कर सकता है। ऐसा कहा जाता है, कि स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए शरीर में पर्याप्‍त कैल्शियम का होना आवश्‍यक है। कैल्शियम शरीर को संतुलित बनाए रखता है और पीएमएस के लक्षणों में कमी भी ला सकता है। जो महिलाएं अपने नियमित आहार में दही का सेवन करती हैं उनमें मासिक धर्म के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

6. गर्म दूध और खसखस 

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द के अलावा कई तरह की फिजिकल और मेंटल प्रॉब्लम्स से गुजरना पड़ता है। अगर इन दिनों में गर्म दूध और खसखस का सेवन करते हैं, तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। दूध में अधिक मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और डी के अलावा कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और मिनरल्स के अलावा आयरन से दर्द और कमजोरी से राहत मिलती है वहीं खून की कमी भी दूर होती है।

7. पाइन एप्पल 

पीरियड्स में विशेष ख्याल न रखा जाय तो शरीर में कमजोरी के साथ-साथ दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। पीरियड्स के दौरान खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आप चाहे तो पाइन एप्पल इस समय में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पाइन एप्पल में विटामिन A और विटामिन C भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा फाइबर, पोटेशियम, फ़ॉस्फोरस और कैल्शियम भी इसमें काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। इसमें ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है तो मसल्स को रिलेक्स करता है और दर्द से राहत दिलाता है।

8. अदरक 

अदरक का अधिक इस्तेमाल लोग चाय में करते हैं, लेकिन क्या आपको जानकारी है कि अदरक का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाली क्रैम्स की समस्या भी से भी आराम दिलाने में मदद करता है। अदरक में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व दर्द और कमजोरी दूर करते हैं। साथ ही इससे पीरियड्स भी रेगुलर रहते हैं और पेंट दर्द कि समस्या से भी महिलाएं बची रहती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए अदरक के टुकड़ों को काटकर पानी में उबाल लें और फिर उसमें शहद डालकर चाय जैसे पिएं। दिन में 2-3 बार यह चाय पीने से पीरियड्स का दर्द तेजी से कम करने में मदद मिलती है।

9. एलोवेरा जूस 

एलोवेरा जूस हमारी सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए ही फायदेमंद है। एलोवेरा को आयुर्वेद की भाषा में घृतकुमारी कहा जाता है और आयुर्वेद में घृतकुमारी का प्रयोग करके अनेक रोगों के लिए औषधियां बनाई जाती हैं। एलोवेरा कई प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। एलोवेरा जूस पीरियड्स के दौरान भी बहुत फायदेमंद है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पेट में बहुत ऐंठन व दर्द होता है। ऐसे में एक चम्मच एलोवेरा जूस में एक चम्मच शहद और पानी मिलाकर पीने से दर्द, कमजोरी और ज़्यादा ब्लीडिंग से राहत मिलती है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को हल्के में लेते हैं  

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...