होम Skin and Beauty क्यों होते हैं सफेद दाग ये हैं इसकी वजह और दूर करने...

क्यों होते हैं सफेद दाग ये हैं इसकी वजह और दूर करने के 8 उपाय

Author

Date

Category

Updated On किसी भी व्यक्ति के शरीर की त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देना, जिसे आम भाषा में सफेद दाग कहा जाता है। सफेद दाग को एक जटि‍ल समस्या माना जाता है, जो आसानी से ठीक नहीं होती है। कुछ लोग इसे कुष्ठ रोग भी मानते है, जबकि यह गलत धारणाएं हैं। हम आपको सफेद दाग होने की वजह और दूर करने के 8 उपाय के बारे में बताते हैं।

1. 30% लोग में सफेद दाग की वजह जेनेटिक होती है। v_new_6_vitigoooo_2_149812

सफेद दाग आनुवंशिक भी हो सकते है। यदि आपके माता-पिता में से कोई भी एक व्यक्ति इससे रोग से ग्रस्त हो, तो जन्म लेने वाले बच्चे में इस संक्रमण का जोखिम 30% तक हो सकता है। यदि इस समस्या से माता-पिता दोनों ही ग्रस्त हैं, तो यह खतरा 50% तक बढ़ जाता है। इसलिए इस रोग को छिपाएं नहीं, बल्कि उसका इलाज कराएं।

2. कुछ लोगों में सफेद दाग की वजह सूरज की UV किरणें हो सकती हैं  v_new_6_vitigoooo_3_149812

कुछ लोगों की त्वचा बहुत ही सेंसेटिव होती है। ऐसे में धूप में अधिक समय तक रहने की वजह से सूरज की UV किरणें(अल्ट्रा वॉयलेट किरणें) त्वचा पर पड़ती हैं और सफेद दाग होने का कारण बन सकती हैं। इस रोग से ग्रसि‍त लोगों के बदन पर अलग-अलग स्‍थानों पर अलग-अलग आकार के सफेद दाग नज़र आने लगते हैं।

3. पेट की खराबी या पेट में कीड़े होने के कारण सफेद दाग हो सकते हैं  v_new_6_vitigoooo_4_149812

पेट का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर पेट में ही गड़बड़ी हो तो शरीर को कई रोग घेर लेते हैं। दरअसल, हम जो भी खाते हैं उसे पाचन तंत्र शरीर तक पहुंचाता है। पाचन तंत्र भोजन को ऊर्जा में बदलकर शरीर को शक्ति प्रदान करता है। जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है या उनके पेट में लंबे समय से कीड़े हो, तो उन्हें भी सफेद दाग हो सकते हैं।

4. लिवर प्रॉब्लम के कारण सफेद दाग हो सकते हैं    v_new_6_vitigoooo_5_149812

पेट के अंदर मौजूद लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। लिवर शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और भोजन को पचाने में मदद करता है, अगर किसी भी कारणवश लिवर कमजोर होने या सूजन आने लगती है, तो शरीर पर सफेद दाग होने का जोखिम अधिक बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़े: ये 3 फेस पैक, कम करेंगें कील-मुंहासे, चेहरे की डलनेस और ब्‍लैकहैड्स 

5. पसीना आने से सिस्टम में प्रॉब्लम होने के कारण v_new_6_vitigoooo_6_149812

यह एक ऑटो-इम्यून डिसऑर्डर है, जो बॉडी की इम्यूनिटी पॉवर को नुकसान पहुंचाने लगते है। इसमें स्किन का रंग बनाने वाले सेल्स मेलानोसाइट धीरे-धीरे काम करना बंद कर देते हैं, जिससे शरीर पर जगह-जगह सफेद धब्बे बन जाते हैं।

6. डायबिटीज़, हाइपोथाइरॉयड      v_new_6_vitigoooo_7_149812

शरीर का रंग मेलानिन के कारण निर्धारित होता है। सफेद दाग वाले व्यक्ति के शरीर में एंटी बॉडी का विकास होता है, जिससे मेलानोसाइट्स नष्ट होने लगते हैं। इसी के कारण सफेद दाग की समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिन लोगों को लंबे समय से डायबिटीज़ हो और दवा खाने के बावजूद भी शुगर कंट्रोल में न रहे साथ ही हाइपोथाइरॉयड जैसी बीमारियों के कारण भी सफेद दाग की समस्या हो सकती है।

7. गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण सफेद दाग हो सकते हैं v_new_6_vitigoooo_8_149812

कई बार शरीर में जरूरी मात्रा में विटामिन्स व मिनिरल्स की कमी से भी सफेद दाग की समस्या हो जाती है। संतुलित आहार न लेने की वजह से व गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण शरीर की त्वचा के रंग से थोड़े हल्के रंग के दाग हो सकते हैं।

v_new_6_vitigoooo_13_14982

त्वचा पर सफेद दाग का होना उतनी बड़ी और गंभीर बीमारी नहीं है, जितना की लोग इसे समझते हैं। अगर समय रहते इसका इलाज करवा लिया जाए, तो इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। घरेलू उपाय से इसका इलाज संभव है।

1. लाल मिट्टी v_new_6_vitigoooo_14_14982

लाल मिट्टी में त्वचा के लिए कई पोषक तत्व और आयरन ऑक्साइड मौजूद होते हैं। यह मिट्टी ज़्यादातर पहाड़ों या नदियों के आसपास मिलती है। सफेद दाग का इलाज करने के लिए लाल मिट्टी से बने मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 चम्मच अदरक के रस में 2 चम्मच लाल मिट्टी को मिक्स करके इफेक्टेड जगह पर दो मिनट तक मसाज करें।

2. तांबे का बर्तन v_new_6_vitigoooo_15_14982

तांबा मेलेनिन के उत्पादन में सहयोग करके शरीर के रंग को नियंत्रित करने में मदद करता है। कॉपर में एंजाइम टायरोसिस होता है जो कि मेलेनिन के लिए बहुत आवश्यक है तांबा सफेद दाग एवं धब्बे मिटाने में बहुत मददगार होता है। किसी तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में तांबे की कमी दूर होगी और सफेद दाग से रात मिलेगी। ‌तरबूज के बीज, अदरक या नट्स खाने से बॉडी में तांबे की कमी दूर होती है।

3. सन लाइट से बचें
v_new_6_vitigoooo_16_14982

अगर आपको सफेद दाग या निशान हैं, तो सूरज की हानिकारक किरणों से चेहरे व त्वचा को बचाकर रखें। बाहर निकलने से पहले चेहरे व त्वचा पर SPF सनलोशन क्रीम लगाएं। यह क्रीम आपको सनबर्न से बचाएगी साथ ही सफेद दाग को बढ़ने से रोकेगी। आप चाहे तो हर 2 घंटे के  बाद सनलोशन क्रीम का उपयोग कर सकते हैं और आप जब भी धूप में बाहर निकलते हैं, तो सिर को बड़े हेट से ढक लें इसके अलावा आंख,कान,नाक और चेहरे को भी अच्छे से ढक कर रखें।

4. नीम के पत्ते
v_new_6_vitigoooo_17_14982

नीम स्किन से जुड़ी हुई सारी समस्याओं का इलाज करने के लिए एक औषधि के रूप में जाना जाता है, जो त्वचा के खोए हुए रंग एवं दाग को खत्म करने में सहायता करता है। नीम की पत्तियां खून को साफ रखती हैं और उसके साथ-साथ रोग-प्रतिरोधक की तरह काम भी करती हैं। नीम के पत्ते 2 से 3 चम्मच रस निकाले लें और इसे एक चम्मच शहद में मिक्स कर लें, इसे दिन में 3 बार पिएं।

5. तुलसी के पत्ते और नींबू का रस    v_new_6_vitigoooo_18_14982

तुलसी आपके हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है और यह सफेद दाग का इलाज करने में मदद भी करती है। सफेद दाग को हटाने के अलावा ये त्वचा में होने वाली खुजली और सूजन को भी ठीक करती है। यदि शरीर में बड़े-बड़े सफेद रंग के अजीब दिखने वाले दाग हो जाते हैं, तो रोज तुलसी को स्किन पर लगाने से मेलानिन प्रोडक्शन बढ़ता है और सफेद दाग दूर होते हैं। दो चम्मच तुलसी और एक चम्मच नींबू का रस इफेक्टेड जगह पर लगाएं।

6. हल्दी और सरसों का तेल    v_new_6_vitigoooo_19_14982

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी बहुत ही फायदेमंद होती है। हल्दी के इस्तेमाल से स्किन व सफेद दाग जैसी किसी भी समस्या को ठीक किया जा सकता है। आधा किलो खड़ी हल्दी को 8 लीटर पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे उबालकर आधा किलो जितना कर लें। इसमें आधा किलो सरसों का तेल मिक्स करके फिर उबालें। ठंड होने पर रोज इफेक्टेड जगह पर दिन में दो बार लगाएं।

7. अखरोट पाउडर  v_new_6_vitigoooo_20_14982

अखरोट सफेद दाग को दूर करने के लिए काफी लाभदायक होता है। रोज अखरोट या उसके के पाउडर का सेवन करें।अखरोट को पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इफेक्टेड जगह या सफेद धब्बों पर इस पेस्ट को लगाएं। आप ऐसा दिन में 2 बार करें और फिर इसे पानी से साफ कर लें।

8. चंदन और बादाम का तेल

v_new_6_vitigoooo_21_14982

चंदन और बादाम का तेल चेहरे व त्वचा से दाग-धब्बों को दूर करने में बहुत मदद करता है। इनमें संक्रमण विरोधी गुण भी पाए जाते हैं। दो चम्मच चंदन का पाउडर एक चम्मच बादाम का तेल और आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करके दाग पर लगाएं ऐसा दिन में दो बार करें। कुछ समय तक इसी प्रकार इसे लगाते रहने से ये सफेद दाग ठीक हो जाते हैं।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: घर पर एवोकाडो से बनाएं 5 फेस पैक, जानिए इनके लाभ 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...