होम Healthy Lifestyle होंगे ये 10 नुकसान यदि करेगें ऐसे डिनर

होंगे ये 10 नुकसान यदि करेगें ऐसे डिनर

Author

Date

Category

Updated On अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रात में देर से यानी 10 से 12 बजे के बीच खाना खाते हैं, तो आपको बता दें, कि ज़्यादा रात में खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर देखा जाए तो रात 8 बजे के बाद खाना खाने की आदत हमारे लिए कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकती है, ऐसा करना एक तरह से शरीर के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। हम आपको देर रात खाना खाने से होने वाले 10 नुकसानों के बारे में बता रहे हैं।

1. हार्ट डिजीज

late_night_eating_si2

अगर हम हर रोज देर रात में भोजन करते हैं, तो इसका असर हमारे शरीर के आंतरिक और बाहरी भाग दोनों पर पड़ता है। जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। और दिल की बीमारी भी हो सकती है। दिल से जुड़ी हुई कुछ मुख्य बीमारियाँ इस प्रकार हैं हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट और हार्ट फेल्योर। इन रोगों की गंभीरता के संदर्भ में अलग-अलग हैं, लेकिन अधिकांश लक्षण लगभग समान ही होते हैं।

2. स्ट्रेस  late_night_eating_si3

जिंदगी में तनाव या फिर स्ट्रेस होना बहुत सामान्य बात है। यदि तनाव जीवन का हिस्सा बन जाए, हर समय़ आप पर चिड़चिड़ापन सवार हो, तो फिर यह ठीक संकेत नहीं हैं। एक बार अपनी दिनचर्या देखें और सोचें कि कहीं आपका लाइफ स्टाइल ही तो स्ट्रेस का कारण नहीं है। अगर आप अपने दैनिक गतिविधियों को कर पाने में असमर्थ महसूस कर रहे है, तो यह स्ट्रेस का संकेत है और अगर यदि आप प्रतिदिन इसी तरह रात को भोजन करने में देरी करते हैं, तो इस बात की पूरी संभावना हो सकती है कि आप तनाव(स्ट्रेस) से ग्रसित हो सकते हैं।

3. हाई BP  late_night_eating_si4

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ब्लड प्रेशर एक सामान्य बीमारी है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।ब्लड प्रेशर की बीमारी होने की वजह तनाव भी हो सकता है, यदि आप तनाव ग्रस्त हो तो आपके जीवन में BP की समस्या होना बहुत आम बात है कोई निश्चित दिनचर्या न होने की वजह से और रोज रात में समय के अनुसार भोजन न करने से भी ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़े: सावधान रात को देर से खाएंगे खाना तो हो सकता है कैंसर 

4. मोटापा     late_night_eating_si

देर रात्रि भोजन करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। देर रात भोजन करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है, कि आपके मोटे होने की संभावना ज़्यादा बढ़ जाती है। रात में शरीर का मेटाबौलिज्म दिन की अपेक्षा धीमा व कमजोर रहता है, जिस वजह से देर रात खाया गया खाना पचने में समस्या होती है। जिस कारण रात में अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और वजन बढ़ता है।

5. डायबिटीज़ late_night_eating_si1

देर रात में भोजन करने से बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न होती है, जिसकी वजह से सेहत पर भी कई तरह के बुरे प्रभाव पड़ते हैं जिसके कारण डायबिटीज़ होने की संभावना बढ़ जाती है। डायबिटीज़ होने का प्रमुख कारण है खून में ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना, जो कि असंतुलित भोजन और अधिक मात्रा में शुगर या मीठी चीज़ों का सेवन करने से होती हैं। यदि हम रात्रि का भोजन सही समय पर ले और संतुलित मात्रा में लें, तो डायबिटीज़ की समस्या से बचा जा सकता हैं।

6. इनडाइजेशन late_night_eating_si5

अक्सर हम अपने जीवन में इनडाइजेशन का शिकार हो जाते हैं, इसका सीधा संबंध हमारे पैट से है यदि हम भोजन सही समय या देर रात में करते हैं तो भोजन पूरी तरह से पच नहीं पाता है या डाइजेस्ट नहीं हो पाता हैं और इसी कारण हमें इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। यदि आपको अगर जलन या गैस की समस्या हो, तो अपने खाने के समय में बदलाव करें। देर रात किया गया भोजन पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, जिस कारण गैस की समस्या सताती है।

इसे भी पढ़े: इन 7 वजहों से नहीं बढ़ता आपका वजन, आजमाएं ये आसान TIPS

7. नींद की प्रॉब्लम   late_night_eating_side_ef7

देर रात भोजन करने वालों में नींद से जुड़ी अनियमितताएं आ जाती हैं। ऐसे लोगों को नींद से जुड़ी भी कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। देर रात खाना खाने वाले लोगों में चिड़चिड़ापन आ जाने की भी आशंका अधिक होती है। फ़ूड पाइप में खाना आने की समस्या उन लोगों में अधिक पायी जाती है, जो रात्रि का भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए समय से भोजन का सेवन कर लेना चाहिए।

8. कब्ज़   late_night_eating_side_ef8

भोजन सही से न पचने की वजह से कब्ज़ की समस्या होने लगती है। कब्ज होने का मतलब है, मलत्याग में परेशानी होना या मल का सामान्य से कम आना। कब्ज एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें व्यक्ति का पाचन तंत्र खराब हो जाता है, जिसके कारण वह जो भी खाना खाता है उसे पचा नहीं पाता है। यह आमतौर पर गंभीर नहीं है। देर रात में भोजन करने से भी कब्ज़ की समस्या हो सकती है।

9. फूड पाइप में जलन  late_night_eating_side_ef9

युवाओं में बढ़ी सीने में जलन की समस्या लोग हमेशा छाती में दर्द को हार्ट अटैक से जोड़ते हैं, पर कई बार यह दर्द फूड पाइप की वजह से भी होता है। फूड पाइप में जलन का एक कारण देर रात में भोजन करना भी हो सकता है या तुरंत खाकर सो जाना भी हो सकता है। फूड पाइप में जलन एक ऐसी स्थिति है, पेट में मौजूद भोजन दबाव बढ़ा देता है जिसकी वजह से भोजन वापस फूड पाइप में से आने की कोशिश करता है, जिस कारण सीने के निचले हिस्से में जलन होने लगती है।

10. एसिडिटी  late_night_eating_side_ef10

देर रात तक खाया गया खाना कभी भी अच्छी तरह से पचता नहीं है जिसकी कारण में पेट में जलन, मरोड़ और गैस  जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आपको पूरे दिन में 2 से 3 बार छोटे-छोटे रूप में भोजन को सेवन करना चाहिए और रात के समय खाने के बाद थोड़ा बहुत वॉक कर लेना चाहिए। ऐसा करने से खाना पच जाता है और गैस जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। यदि आप रात में देरी से भोजन करते हैं एवं भोजन करने के तुरंत बाद सोने लगते हैं तो ऐसा करने से भोजन पूरी तरह से पच नहीं पाता है जिसकी वजह से आपको एसिडिटी की प्रॉब्लम भी हो सकती है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: 7 संकेत पहचाने: एक्‍सरसाइज करते हुए दिल का दौरा

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...