होम Healthy Lifestyle अगर पानी कम पिएंगे, तो हो सकती हैं ये 10 प्रॉब्लम

अगर पानी कम पिएंगे, तो हो सकती हैं ये 10 प्रॉब्लम

Author

Date

Category

Updated On स्वस्थ रहने के लिए दिनभर में पुरुष को करीब 3 लीटर और महिला को 2 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी की यह मात्रा 8 से 10 गिलास के बीच रहती है। अगर आप रेग्युलर इससे कम पानी पिएंगे तो इससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। हम आपको कम पानी पीने से होने वाली 10 समस्याओं के बारे में बता रहे हैं।

1. सिरदर्द  side_effects_of_not_drink12

दिनभर की भागदौड़ में अक्सर हम पानी पर्याप्त मात्रा में पीने की अपेक्षा में कम पानी पीते हैं, जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। कम पानी पीने के कारण ब्रेन फंक्शन्स सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं या शरीर में पानी की कमी से भी सिरदर्द होने लगता है। यही वजह है कि कई बार थोड़ी-थोड़ी देर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी सिर का दर्द ठीक हो जाता है।

2. थकान  side_effects_of_not_drink13

कम पानी पीने के कारण ब्रेन को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती ऐसी स्थिति में काम करने के लिए ब्रेन को ज़्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिससे थकान बढ़ सकती है। मनाव शरीर में 70 फीसदी पानी होता है, इसलिए पानी का भरपूर मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। पानी पीकर ही शरीर को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता है, तो ये हमें डिहाईड्रेशन यानी पानी की कमी से बचाता है. इससे दिमाग़ को काम करने में आसानी होती है।

3. आँखों में जलन  side_effects_of_not_drink14

आंखें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होने के साथ साथ बहुत ही जरूरी अंग है। आंखों में सूजन के कई कारण होते हैं, जैसे कि- तेज धूप से भी आंखों में सूजन आ जाती है, थकान होने पर, पर्याप्त नींद ना लेने के कारण आंखों में जलन एवं सूजन होती है साथ ही ज़्यादा तनाव में रहने से, पानी कम पीने से आंखों की ड्रायनेस बढ़ती है। इससे जलन और खुजली होने लगती है। आंखों की सूजन और जलन को दूर करने के लिए आप जितना हो सके उतना पानी पीएं.पानी के पीने कोई दुष्परिणाम नहीं होते है।

इसे भी पढ़े: पानी पीने के फायदे

4. कब्ज़ या एसिडिटी  side_effects_of_not_drink15

शरीर में पानी की मात्रा कम होने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. शरीर में पानी कम होने से पेट खराब, अपाचन या पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है. पानी की कमी के कारण टॉक्सिंस शरीर से बाहर नहीं निकल पाते और उल्टी, दस्त और कई दूसरी बीमारियां पनपने लगती हैं साथ ही कब्ज की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। एसिडिटी और सीने में होने वाली जलन जैसी समस्या भी पानी की कमी की ओर इशारा करती है।

5. डारय स्किनside_effects_of_not_drink16

सुंदरता हर किसी को प्रिय है फिर चाहे वह स्त्री हो या पुरुष और इस सुंदरता को बरकरार रखने में पानी बहुत मदद करता है। सही मात्रा में पानी पीने से चेहरे में चमक आती है, लेकिन कम मात्रा में पानी पीने से चेहरे में झुर्रियां, दाग, मुंहासे, बेचान और रूखी त्वचा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कम पानी पीने की समस्या चेहरे की चमक भी खत्म कर सकती है। शरीर में पानी की कमी से एक और समस्या जो नजर आने लगती है वो है रूखी स्किन। तो इन्हें मॉइश्चराइज़ करने के लिए क्रीम से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। क्रीम बाहरी रूप से त्वचा को मॉइश्चराइज रखता है और पानी अंदरूनी तौर पर। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए।

6. कमजोर कॉन्सन्ट्रेशन side_effects_of_not_drink17

दिमाग का 70% से ज़्यादा हिस्सा पानी से बना है। कम पानी पीने से यह यह ठीक से काम नहीं कर पाता है। जिससे किसी एक चीज़ पर ध्यान नहीं लग पाता कई बार हम किसी चीज़ पर फोकस करना चाहते हैं लेकिन कर नहीं पाते जिससे इरीटेशन होने लगती है। आपको बता दें कि ध्यान न लगा पाने की एक खास वजह शरीर में पानी की कमी होना है। यहां तक कि बहुत देर तक कुछ याद न रख पाना और कम्युनिकेशन में आने वाली परेशानियों को सही मात्रा में पानी पीकर काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

7. यूरिनरी इन्फेक्शन side_effects_of_not_drink18

यूरिनरी इन्फेक्शन  के कई कारण हो सकते हैं मगर आमतौर पर पानी कम पीने से ये रोग होने की आशंका सबसे अधिक बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी होने पर शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थ या टॉक्सिन्स पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते हैं। इन्हीं टॉक्सिन्स के कारण पेट में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, जो मूत्रमार्ग में पहुंचकर इंफेक्शन का कारण बनते हैं। इस इन्फेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा महिलाओं को होता है ,क्योंकि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का यूरिनरी ब्लैडर छोटा होता है। मगर पुरुषों को भी ये इंफेक्शन होता है।

8. हार्ट बीट बढ़ना side_effects_of_not_drink19

ज्यादा मेहनत वाले काम करने के दौरान दिल की धड़कन बढ़ना सामान्य है। मगर यदि आप रोजमर्रा के काम करते हुए भी महसूस करते हैं कि आपके दिल की धड़कन बढ़ गई है, तो सावधान हो जाएं। दिल की धड़कन यानी हार्ट रेट (हृदय गति) का बढ़ना खतरनाक हो सकता है। ये दिल की कई गंभीर समस्याएं जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, आदि का कारण बन सकता है। पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सस्ता और अच्छा इलाज है। आप जितना पानी पिएंगे, आपका शरीर उतना स्वस्थ रहेगा। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो दिल की धड़कन बढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अपनी धड़कन बढ़ी हुई महसूस हो, तो तुरंत बैठ जाएं या लेट जाएं और 2 मिनट शांत अवस्था में रहने के बाद 1 ग्लास पानी पिएं।

9. चक्कर आना side_effects_of_not_drink20

कई बार कमजोरी और थकान की वजह से चक्कर आ जाते हैं और ऐसा होना एक आम समस्या माना जाता है, लेकिन कई बार यह आम परेशानी अन्य कारणों से भी सकती है। चक्‍कर आने के दौरान कम सुनाई देना, धुंधला दिखाई देना और बात करने में तकलीफ होना जैसे लक्षण महसूस होते हैं। साथ ही चक्‍कर आने की एक वजह शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। कम पानी पीने के कारण बॉडी का एनर्जी लेवल बहुत कम हो जाता है ऐसे में चक्कर आने की खतरा बढ़ जाता है।

10. सांसों की बदबू  side_effects_of_not_drink21

जब कोई व्यक्ति पानी कम पीता है तब भी मुंह से बदबू आती है। दरअसल, कम पानी पीने से हमारा मुंह सूख जाता है और सही मात्रा में सलाइवा नहीं बन पाता है सूखे मुंह में मृत कोशिकाओं का आपकी जीभ, मसूड़े और गालों के नीचे जमाव होता रहता है। ये कोशिकाएं क्षरित होकर दुर्गंध पैदा कर सकती हैं। सूखा मुंह आमतौर पर सोने के समय होता है। पानी की कमी मुंह में बदबू पैदा कर सकती है। कम पानी पीने से मुंह सूखने लगता है, जिसके कारण मुंह में बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं और सांसों से बदबू शुरू हो जाती है। मुंह की बदबू से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में यानी ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: भूलकर भी गर्म पानी से न धोएं बाल, जानिए क्या होगा नुकसान 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...