होम Healthy Lifestyle खाने के तुरंत बाद न करें वॉक, बचें ऐसी ही 7 गलतियों...

खाने के तुरंत बाद न करें वॉक, बचें ऐसी ही 7 गलतियों से

Author

Date

Category

Updated On अधिकांश लोग खाने के बाद जाने-अनजाने में ऐसे कई काम करते हैं, जिनका बुरा असर डाइजेशन और हेल्थ पर पड़ता है। हम आपको बताते हैं, कि खाने के तुरंत बाद कौन-से काम नहीं करने चाहिए और इन कामों को कितने समय के बाद कर सकते हैं।

1. वॉक करना eating_food_6_1494940485

वॉक करना सेहत के लिए बहुत बढ़िया मानी जाती है, लेकिन खाना खाने के बाद सीधे वॉक के लिए जाना गलत हो सकता है, क्योंकि खाने के तुरंत बाद वॉक करने से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे डाइजेशन सही तरह से नहीं हो पता है और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। पाचन क्रिया के लिए भी एनर्जी की आवश्यकता होती है। हालांकि, खाने के तुरंत बाद नहीं बल्कि खाना खाने के आधे घंटे बाद टहलना हेल्थ के लिए बेहतर माना जाता है।

2. चाय पीनाeating_food_7_1494940485

बहुत से लोगों को खाने के तुरंत बाद ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। अगर आपको भी ऐसी कोई लत लगी है, तो जरा संभल जाएं, चाय की पत्तियों और कॉफ़ी में एसिडिक की मात्रा बहुत ज़्यादा पाई जाती है इसलिए खाने के तुरंत बाद चाय पीने से प्रोटीन का डाइजेशन सही तरह से नहीं हो पाता है और इनडाइजेशन की समस्या होने लगती है। यदि आपको चाय पीनी ही है, तो आप खाने के 2 घंटे के बाद चाय पी सकते हैं। जिससे इनडाइजेशन की समस्या नहीं होगी।

3. ब्रश करना eating_food_9_1494940486

खाना खाने के तुरंत बाद ही ब्रश नहीं करना चाहिए थोड़ा रूककर ब्रश करना चाहिए। ज़्यादा मीठा या कुछ भी खट्टा खाने के बाद दांतों का इनेमल (ऊपरी परत) कमजोर हो जाता है। ऐसे में ब्रश करने से इनेमल निकल सकता है, जिससे दांतों को नुकसान भी पहुंचेगा। यदि आप चाहे हैं, तो भोजन करने के आधे घंटे बाद ब्रश कर सकते हैं।

4. फल खानाeating_food_5_1494940485

खाने के बाद तुरंत बाद फल खाने पर उनका डाइजेशन सही तरह से नहीं हो पाता है। जिससे उनका पूरा न्यूट्रीशन बॉडी नहीं मिलता है या आंतों तक सही समय पर पहुंच नहीं पाता है। इससे एसिडिटी और इनडाइजेशन हो सकता है। खाने के बाद फल खाने पर अक्सर हम ओवरईटिंग करते हैं, जिससे मोटापा बढ़ता है। इसलिए खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे बाद या एक घंटे पहले फल खाने की सलाह दी जाती है। सबसे महत्वपूर्ण है कि सुबह खाली पेट फलों का सेवन करना चाहिए। इससे दिन की शुरुआत करने के लिए काफी ऊर्जा मिलती है।

इसे भी पढ़े: हाथों से खाना खाने के 10 फायदे, जानेंगे तो छोड़ देंगे छुरी कांटे का क्रेज

5. स्मोकिंग eating_food_4_1494940485

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाने के तुरंत बाद ही स्मोकिंग करने लगते हैं। ऐसा करने से उन्हें लगता है कि वो रिलैक्स फील करेंगे। लेकिन खाने के बाद पी गई एक सिगरेट 10 गुना ज़्यादा बुरा असर डालती और ये शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होती है। वैसे तो सिगरेट सेवन करना ही शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। इससे कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही हार्ट डिजीज और ब्रीदिंग की समस्या हो सकती है।

6. नहाना eating_food_3_1494940484

खाना खाने के तुरंत बाद ही न नहाएं क्योंकि नहाते समय हमारी बॉडी ठंडी हो जाती है जिसका असर ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। इससे डाइजेशन धीमा हो जाता है और इसके अलावा पेट के चारों तरफ प्रवाह भी कम हो जाता है जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाता है। साथ ही खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है ऐसे में एसिडिटी, गैस और कब्ज़ की समस्या भी हो सकती है।

7. बेल्ट खोलना eating_food_8_1494940486

अधिकतर लोग भोजन करते समय व बाद में बेल्ट को लूज कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। इससे हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसका डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है और इससे इंस्टाइन भी ब्लॉक हो सकती है। इसलिए आप कभी भी भोजन करने के कम से कम आधे घंटे के बाद बेल्ट को खोल सकते हैं।

8. सोना eating_food_2_1494940484

कई लोगों की भोजन करने के तुरंत बाद ही बिस्तर पर सोने या लेटने की गलत आदत होती है इस आदत की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खाकर तुरंत लेटने पर आपका डाइजेशन धीमा हो जाता है खाना ठीक से डाइजेस्ट न होने के कारण हार्ट बर्न और गैस की प्रॉब्लम भी हो सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप खाने के 2 घंटे बाद ही सोएं क्योंकि पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरुरी है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: सावधान रात को देर से खाएंगे खाना तो हो सकता है कैंसर  

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...