होम Healthy Lifestyle इन 6 कारणों से जल्दी झड़ जाते हैं लड़कों के बाल

इन 6 कारणों से जल्दी झड़ जाते हैं लड़कों के बाल

Author

Date

Category

Updated On अधिकतर लड़कों में इन दिनों बाल झड़ने की समस्या काफी देखी जा रही है। लड़कों के बाल झड़ने की सबसे मुख्य वजह एस्ट्रोजेनेटिक एलोपिका (मेल पैटर्न बॉल्डनेस) है, जो लड़कों में पाए जाने वाले DTH हॉर्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण होती है। इसमें लड़कों के सिर के एक हिस्से से बाल तेजी से निकलने लगते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही 6 कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो कम उम्र में ही लड़कों के बाल झड़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

1. स्मोकिंग 
hair_fall_problem4_1

धूम्रपान (स्मोकिंग) आपकी सेहत को तो नुकसान पहुंचाता ही है, साथ ही धूम्रपान के कारण बाल झड़ने की समस्या भी हो सकती है। कई लड़के कम उम्र से ही स्मोकिंग करने लगते हैं, जिसके कारण पूरे शरीर के रक्‍त संचार पर विपरीत असर पड़ता है। सिगरेट में निकोटिन और कार्बन मोनो ऑक्‍साइड के साथ ही कई खतरनाक केमिकल्‍स होते हैं। सिगरेट पीने से नुकसानदायक रासायनिक तत्‍व शरीर के अंदर सांस के साथ प्रवेश कर जाते हैं। यही केमिकल्‍स बालों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके कारण ब्लड नर्व्स सिकुड़ने लगती हैं। इससे बॉडी का ऑक्सीजन लेवल कम होता है, जिससे बालों को नुकसान पहुंचता है।

2. अनहेल्दी डाइटhair_fall_problem3_1493901

बाल झड़ने के कई कारण होते हैं, जिनमें से एक कारण अनहेल्दी डाइट भी है। भोजन का हमारे शरीर से सीधा सम्बन्ध होता है। अगर हमारा भोजन संतुलित और पौष्टिक नहीं होगा तो वह हमारे शरीर का विकास तेजी से नहीं कर सकता। बालों पर भी यही बात लागू होती है, जिस तरह बॉडी के सभी अंगो को विटामिन और प्रोटीन की जरुरत होती है। ज़्यादातर लड़के डाइट में न्यूट्रीशन की सही मात्रा पर ध्यान नहीं देते हैं इससे बॉडी में आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स की कमी होने लगती है जिससे बाल झड़ते हैं।

3. फैमिली हिस्ट्रीhair_fall_problem2_1

जहां तक पारिवारिक इतिहास की बात है, गंजेपन के लिए जेनेटिक्स जिम्मेदार हो सकते हैं यदि आपकी फैमिली में कम उम्र में लड़कों के बाल झड़ने की हिस्ट्री रही है, तो आपके साथ भी ऐसा हो सकता है।  बालों के झड़ने का सीधा सम्बन्ध अनुवांशिकता से होता है। यह बालों के गिरने का एक प्रमुख कारण है। आनुवांशिकता के कारण यह समस्या एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी में बनी रहती है। यह समस्या किसी फैमिली के सभी लोगों  में समान होती है, क्योंकि एक विशिष्ट जीन के कारण ऐसा होता है जो बालों के गिरने का कारण बनता है।

इसे भी पढ़े: सावधान! बालों में डाई लगाने से बॉडी पर हो सकते हैं ये 10 असर 

4. शराबhair_fall_problem5_1493901

शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है, ज्‍यादा शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है। शराब आपकी त्‍वचा को बहुत नुकसान पहुंचाती है। कई लड़के कम उम्र से ही ज़्यादा शराब पीने लगते हैं। इसके कारण बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं साथ ही आयरन, जिंक, पानी की कमी हो जाती है ऐसे में बाल झड़ने लगते हैं।

5. स्ट्रेस hair_fall_problem6_1493901

तनाव आपको केवल मानसिक रूप से ही प्रभावित नहीं करता है बल्कि आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका बहुत असर पड़ता है। हमारे जीवन में तनाव के विभिन्न स्तर होते हैं और जब तनाव की तीव्रता बहुत बढ़ जाती है तो हमारे शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन होते हैं जिनकी वजह से बाल भी झड़ने लगते हैं। आमतौर पर लड़के अपनी प्रॉब्लम्स किसी से शेयर नहीं करते हैं। ऐसे में इन्हें स्ट्रेस होता है और बॉडी हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ता है जिससे कारण बाल भी झड़ने लगते हैं।

6. केमिकल्स का असर hair_fall_problem7_1493901

अपने बालों के लिए पूर्ण जानकारी के बिना कोई भी शैम्पू, जेल, कलर्स और कंडीशनर जैसे उत्पाद खरीद लेते हैं और उन उत्पादों का कम उम्र के लड़के अपने बालों को सुन्दर व मजबूत बनाने के लिए ज़्यादा यूज़ करते हैं। अधिक बार शेम्पू का यूज़ करने से बाल सुन्दर व सेहतमंद बनाने के बजाय बेजान व कमजोर भी हो सकते हैं और आपके बाल झड़ने भी लगते हैं और आप गंजे भी हो सकते हैं। आप अपने बालों को सेहतमंद बनाने के लिए आप अपने आहार में आंवला, गाजर, पालक, चना, प्याज, राजमा, टमाटर, सोयाबीन व अदरक को शामिल कर सकते हैं एवं इसके अलावा आप अंकुरित अन्न व विटामिन से भरे ताजे फलों को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: 8 असली कारण : क्यों झड़ते हैं बाल 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...