होम Healthy Lifestyle मसूड़ों में इंफेक्शन है तो हो सकता है हार्ट अटैक, नई Study...

मसूड़ों में इंफेक्शन है तो हो सकता है हार्ट अटैक, नई Study में हुआ खुलासा

Author

Date

Category

Updated On खराब ओरल हेल्थ के कारण दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस समस्या का मुख्य कारण मुंह के बैक्टीरिया है, जो ब्लड में मिलकर आर्टरीज को ब्लॉक कर देते हैं। इसके कारण हार्ट तक ब्लड की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो पाती है। ऐसे में हार्ट अटैक के चांसेस बढ़ जाते हैं।

1. मसूड़ों का लाल होना  gum_disease_can_lead_to_h2

माउथ में पाए जाने वाले बैक्टीरिया और भोजन के कण हमारे दांतों के मुलायम मसूड़ो के ऊतको को नुकसान पहुंचाते है। अगर आपके मसूड़े लाल हो जाते है तो इसको आप हल्के में बिल्कुल ना लें। लाल होना, फूलना या सूजन आ जाना। ये सब मसूड़ों की बीमारी होने के संकेत है। ऐसे में अगर आपने जल्द से जल्द इलाज नहीं करवाया तो आपको काफी समस्याएं हो सकती है।

2. मसूड़ों से खून निकलना
gum_disease_can_lead_to_h3

हमारे मसूड़ों से खून आना इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे की – मसूड़ों में तेज ब्रश लग जाना, खाते समय मसूड़ों का कट जाना या फिर खाने के बाद ब्रश न करने की वजह से बैक्टीरिया लग जाना। मसूड़ों से खून आने की समस्या को अक्सर लोगो में देखा जाता है, जो की कई वजह से हो सकती हैं, जैसे – विटामिन की कमी होना, तेज ब्रश करना आदि और यह प्लेटलेट विकार या ल्यूकेमिया जैसे गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकती है। अगर इसकी ठीक से देखभाल न की जाये तो, यह गिंगिवाइटिस यानी मसूड़ों में सूजन का रूप ले सकता है। जिस वजह से बाद में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

3. मसूड़ों में सूजन और दर्द होना  gum_disease_can_lead_to_h4

मसूड़ों में दर्द और सूजन होना एक आम समस्या है। इसमें बहुत ज्यादा दर्द होता है। मसूड़ों के दर्द के कारण ब्रश करना तो दूर कुछ खाया-पिया भी नहीं जाता है। कई बार तो मसूड़ों में इतनी सूजन आ जाती है कि उनसे खून निकलने लगता है। जिंजिवीटीज़, पोषक तत्वों की कमी, मुंह की इंफैक्शन के कारण मसूड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है। वैसे तो मार्किट में कई सारे माउथवॉश और दवाईयां है जिनका इस्तेमाल करके मसूड़ों के दर्द से राहत पाई जा सकती है। मगर बार-बार दवाईयां लेने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़े: मुंह की बदबू देती है इन 10 बीमारियों के संकेत 

4. मुंह से लगातार बदबू आना  gum_disease_can_lead_to_h5

मसूड़ों की तकलीफ को मेडिकल क्रॉनिक पेरियोडॉन्टाइटिस कहते हैं। आम बोलचाल में इसे पायरिया भी कहा जाता है। मुंह से दुर्गंध इसका शुरूआती लक्षण है। मसूड़ों के ऊपर प्लाक जमने की वजह से ये परेशानियां शुरू होती हैं। प्लाक अधिक जमा होने से मसूड़े अपनी जगह छोडऩे लगते हैं। इस वजह से दांत लंबे दिखने लगते हैं। बचाव के लिए सही ढंग से सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश किया जाए तो परेशानी से बचा जा सकता है।

5. मुंह में किसी भी चीज़ क स्वाद न आना

gum_disease_can_lead_to_h6

 

मुंह का खराब या कड़वा होना ज्यादातर मामलों में सामान्य होता है। यह अधिक स्वादिष्ट भोजन खाने, शराब पीने या फिर मुंह संबंधी कोई आम समस्या होने के कारण हो सकता है। कुछ प्रकार के भोजन खाने से कई बार मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है और तम्बाकू चबाने से मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है। यह समस्या हर व्यक्ति को कभी ना कभी हो ही जाती है। हमें इस स्थिति का पता भी चल जाता है और फिर रोजाना की गतिविधियों में व्यस्त होकर भूल जाते हैं कि हमें यह समस्या हुई थी। जब मुंह का स्वाद खराब हो जाता है और लंबे समय तक यह समस्या रहती है, तो यह चिंता का विषय बन सकती है। मुंह का स्वाद खराब होने के साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे स्वाद को बिल्कुल ही महसूस ना कर पाना, मुंह अंदर से लाल होना, दर्द, सांसों से बदबू आना और खांसी आदि।

6. दांतों का कमजोर होना gum_disease_can_lead_to_h7

सफेद दांत और मजबूत मसूड़े स्वस्थ दांतों की निशानी है। दांत स्वस्थ हो तो उससे कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन दांतों और मसूड़ों के कमजोर होने से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कमजोर दांतों और मसूड़ों के चलते खाने-पीने में अक्सर दिक्कत होती है। दांतों में डेंटिन होता है। यह इनर ट्यूब्स का एक समूह होता है जो दांत की तंत्रिकाओं और अन्य कोशिकाओं को कवर करता है। जब इनेमल हट जाता है तो दांतों के डेंटिन और नसें दिखने लगती हैं। इस वजह से दांतों में दर्द और सनसनाहट हो सकती है। दांतों में कैविटी, संक्रमण और गिरने की आशंका बढ़ जाती है।

इस आर्टिकल को भी पढ़े: दांतों से नाख़ून काटने से होती हैं ये 6 प्रॉब्लम 

कोई जवाब दें

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे ज्यादा देखे गए

योगा करने से पहले ध्यान रखें ये 10 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान

नियमित रूप से और सही तरीके से योग करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर मन मिलता है। लेकिन योग करने से पहले इन नियमों...

ये 8 गलतियां भूलकर भी न करें, ब्रेन को हो सकता है नुकसान

क्या आप अपने दिमाग की उसी तरह देखभाल करते हैं, जिस तरह से आप अपने शरीर का ख्याल रखते है? उम्र बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त का...

महीनेभर तक रोज खाएं 1 केला, मिलेंगे ये 10 फायदे

केला खाने के बहुत सारे फ़ायदे होते है, जिनकी जानकारी अधिकतर लोगों को पता होती है। हम आपको केले के केवल उन 10 फ़ायदो के...

योगा के कुछ ख़ास आसन और उनके फायदे

योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी पुरानी पद्धति है, जिसके जरिए हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते...

किन लोगों को हो सकता है लिवर कैंसर, पहचानिए इसके 7 संकेत

लिवर कैंसर दुनिया का छठा सबसे आम कैंसर है। वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं के साथ भी ऐसा हो रहा है।...

नमक के 8 फायदे, स्वास्थ को कई लाभ

नमक केवल भोजन में स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता बल्कि यह हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।अक्सर डॉक्टर बीपी लो...